UK और EU के डेटा सुरक्षा क़ानून के तहत आप:
- हमारे पास मौजूद अपने डेटा की कॉपी पा सकते हैं;
- जो ग़लत है उसे ठीक करवा सकते हैं;
- अपना डेटा मिटवा सकते हैं (देखें अपना डेटा मिटाना);
- हमारे वैध हितों पर आधारित प्रोसेसिंग पर आपत्ति कर सकते हैं, या कोई सवाल सुलझने तक उसे सीमित करवा सकते हैं;
- आम फ़ॉर्मैट में अपना डेटा किसी दूसरी सेवा पर ले जा सकते हैं;
- जो कुछ सहमति पर निर्भर है, जैसे टियर 2 की पहचान जाँच या आपके टैग, उसके लिए सहमति वापस ले सकते हैं।
अनुरोध कैसे करें
- अपने डेटा की कॉपी: ऐप में आप, फिर निजता, डेटा और अपील, फिर मेरा डेटा माँगें। हम 30 दिनों के अंदर, आम तौर पर उससे बहुत पहले, डाउनलोड लिंक ईमेल करते हैं।
- कुछ और: अपने खाते वाले पते से privacy@50heads.com पर ईमेल करें।
यह मुफ़्त है। हम आपसे अपनी पहचान की पुष्टि करने को कह सकते हैं।
अपने-आप होने वाले फ़ैसले
हमारी धोखाधड़ी जाँचें अपने-आप होती हैं। अपील के ज़रिए आप अपने बारे में किसी भी फ़ैसले की समीक्षा किसी व्यक्ति से करवा सकते हैं।
शिकायत
अगर आप इससे नाख़ुश हैं कि हमने आपका डेटा कैसे सँभाला, तो पहले हमें बताएँ। आप Information Commissioner’s Office (ico.org.uk) या अपने देश के डेटा सुरक्षा प्राधिकरण से भी शिकायत कर सकते हैं।